प्रिया प्रकाश वारियर ने सिंगिंग वीडियो (Priya Prakash Varrier Video) को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, इश्क है पिया… इस वीडियो में वह केसरिया गाना गाती दिख रही हैं। उनकी मीठी और सुरली आवाज को सुन फैंस खूब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें इस गाने को ऑरिजनली अरिजीत सिंह ने गाया है। जबकि तमिल और तेलुगू वर्जन के गाने को सिद श्रीराम ने गाया है।
फैंस ने की जमकर तारीफ
प्रिया प्रकाश वारियर की आवाज सुन फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा Priya Prakash Varrier आप बहुत अच्छा गाती हैं तो किसी ने लिखा खूबसूरत। एक ने लिखा- स्वीट वॉइस तो एक लिखा आप वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं।
कौन हैं प्रिया प्रकाश वारियर
प्रिया प्रकाश वारियर एक मलयाली एक्ट्रेस हैं। वह इंडस्ट्री में फिल्म ओरू अदार लव के आंख झपकाने के एक्सप्रेंशन की वजह से मशहूर हुई थीं। इतना ही नहीं वह साल 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती भी बन गई थीं।

0 Comments