Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने पोलैंड में यूक्रेन के शरणार्थियों से की मुलाकात, दुनिया से मांगी मदद - priyanka chopra visits poland to meet ukrainian refugees and shares photos

प्रियंका चोपड़ा हाल में पोलैंड पहुंची हैं और उन्होंने यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात की है और दुनियाभर के लोगों से युद्ध के पीड़ित बच्चों की मदद करने की गुहार लगाई है।

 

priyanka-chopra
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा केवल फिल्मों ही नहीं बल्कि सामाजिक कामों में भी काफी जुड़ी हुई रहती हैं। पिछले काफी समस से अमेरिका में रह रहीं प्रियंका ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर कई बार अपनी आवाज खुलकर उठाई है। अब हाल में प्रियंका पोलैंड गई थीं जहां उन्होंने यूक्रेन के रिफ्यूजियों से मुलाकात की और उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका ने शेयर किया वीडियो
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यूक्रेन की स्थिति अभी भी बहुत खराब बनी हुई है। साइज और संख्या के आधार पर यह मानवीय इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े विस्थापनों में से एक है। कृपया इस युद्ध से प्रभावित हुए लोगों की जिंदगियों की एक नजदीकी झलक देखें।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया है कि किस तरह रूस-यूक्रेन युद्ध से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। प्रियंका ने पोलैंड की यह यात्रा यूनिसेफ की मदद से की है।


तस्वीरें भी की हैं शेयर
Priyanka Chopra ने बच्चों के साथ ही युद्ध के कारण महिलाओं पर पड़ने वाले प्रभाव की भी बात की है। प्रियंका के इस प्रयास की पूरी दुनिया के लोग दिल खोलकर सराहना कर रहे हैं। प्रियंका ने पोलैंड में रह रहे शरणार्थी बच्चों की तस्वीरें भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की हैं और बताया है कि शेल्टर मिलने से पहले इन शरणार्थी महिला और बच्चों को कितनी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।

insta-story

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की हैं तस्वीरें.

5 महीने से ज्यादा समय से चल रहा है युद्ध
बता दें कि 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन (Russia-Ukrain War) पर हमला बोल दिया था। इस हमले के बाद रूस और उनकी सेना पर कई तरह के युद्ध अपराध के आरोप लग रहे हैं। यह युद्ध लगातार 5 महीने से ज्यादा समय से चल रहा है और इसमें बहुत सारे यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों की जानें गई हैं।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जमाया रंग, ऑडियंस के बीच ही करने लगीं डांस
इन फिल्मों में काम कर रही हैं प्रियंका
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार हॉलीवुड की फिल्म ‘द मेट्रिक्स रेजरक्शंस’ में नजर आई थीं। अब जल्द ही प्रियंका टीवी सीरीज ‘सिटाडेल’ और हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी। बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब फरहान अख्तर के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Post a Comment

0 Comments