Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Tej Pratap Yadav: After Hena Shahab And Shahabuddin RJD Will Be Captured By Rais Khan In Siwan Special Meeting With Tej Pratap Yadav Ann

सीवान: मो. शहाबुद्दीन (Shahabuddin) कभी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के खास थे. अब उनकी मौत के बाद ऐसा लग रहा है कि सीवान में आरजेडी पर शहाबुद्दीन और उनकी पत्नी हिना शहाब (Hena Shahab) के बाद रईस खान की निगाहें टिकी हैं. कुछ दिनों पहले ही हिना शहाब ने यह कहा था कि वह अभी किसी दल में नहीं हैं, बिल्कुल न्यूट्रल हैं. अब रईस खान और तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है कि क्या रईस खान सीवान में आरजेडी पर कब्जा करना चाहते हैं? आखिर इस मुलाकात के मायने क्या हैं?

इधर सीवान में चर्चा इस बात की भी है कि रईस खान बहुत जल्द आरजेडी में शामिल भी हो सकते हैं. बता दें कि रईस खान को सीवान और आसपास के इलाके में खान ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है. रईस खान ने इस बार जब एमएलसी का चुनाव निर्दलीय लड़ा तो उन पर हमला तक हो गया था. हालांकि वो हार गए थे. रईस खान ने हारने के बाद एलान किया था कि 2024 के लोकसभा का चुनाव भी वो लड़ेंगे. रईस खान बीते कुछ महीनों से लालू परिवार के संपर्क में हैं.

Post a Comment

0 Comments